Skip to main content

Mp News September 2024

Mp News September 2024
  • MSP पर इस दिन से सोयाबीन की खरीदी शुरू,शस्त्र पूजा के साथ मानेगा दशहरा

    MP News : भोपाल में मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में सोयाबीन खरीदी और विधायकों के लिए नए आवास पर चर्चा हुई। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अब अपना आयकर खुद भरेंगे। अभी तक सरकार विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को इनकम टैक्स देती रही है। कैबिनेट बैठक में किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर सोयाबीन खरीद के लिए पंजीयन को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही सरकार ने विधायक विश्राम गृह को तोड़कर 102 नये विधायक आवास बनाने का फैसला किया है और इसके लिए 159 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।

    कैबिनेट बैठक के अहम निर्णय

    1. 25 सितंबर से सोयाबीन की खरीदी एमएसपी पर शुरू होगी।
    2. 4 हजार 892 रूपये समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी।
    3. विधायकों के लिए 159.13 करोड़ लागत से 102 नए आवास बनेंगे।
    4. विधानसभा अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष खुद इनकम टैक्स भरेंगे।
    5. फोरलेन के लिए 133 करोड़ रुपए की कैबिनेट में मंजूरी मिली दी।
    6. पहले करीब 400 करोड़ थी परियोजना की लागत अब 919 करोड़ हुई है।

    सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस वर्ष दशहरा शस्त्र पूजा के माध्यम से मनाया जायेगा। सभी मंत्री अपने-अपने जिलों के पुलिस शस्त्रागार में शस्त्रपूजन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री नारी शक्ति और शक्ति के सम्मान में दशहरे के दिन राजधानी महेश्वर में लोकमाता अहिल्या देवी की शस्त्र पूजा करेंगे।

  • RGPV के कोषाध्यक्ष पर 5 हजार रुपए का इनाम, जाने क्या है पूरा मामला

    RGPV Scam : राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय घोटाला मामले में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। 19.48 करोड़ रुपए के गबन के मामले में दलित संघ सोहागपुर के कोषाध्यक्ष अशोक चौरसिया फरार है, जिसके खिलाफ पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। गांधी नगर पुलिस ने उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

    रजिस्ट्रार ने इनके खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    रजिस्ट्रार डॉ. मोहन सेन ने पूर्व कुलपति सुनील कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार आरएस राजपूत, पूर्व वित्त नियंत्रक हृषिकेश वर्मा, कुमार मयंक और दलित संघ सोहागपुर के सदस्यों सहित कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया है की उन्होंने विश्वविद्यालय के खातों से 19.48 करोड़ रुपये व्यक्तिगत खातों में स्थानांतरित कर दिए। यह मामला विशेष जांच दल यानि एसआईटी को सौंप दिया गया और बैरागढ़ के एसीपी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

    RGPV स्कैम में अब तक 10 गिरफ्तार

    पुलिस के मुताबिक अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं कोषाध्यक्ष चौरसिया पर 9.5 करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर करने का आरोप है। वह सचिव रतन उमरे के साथ मिलकर चेक पर हस्ताक्षर किए। उसके बाद बैंक अधिकारियों की मदद से नकदी निकाले और दूसरे खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इस घटना के बाद से चौरसिया फरार है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की गई है।

  • दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का जीवन परिचय ? Who is Atishi Singh

    Who is Atishi Singh : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मंगलवार सुबह केजरीवाल के आवास पर सर्वसम्मति से आतिशी के नाम की घोषणा की गई। जिसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर चल रही अटकलें खत्म हो गईं।

    आतिशी सिंह की राजनीतिक यात्रा काफी प्रेरणादायक रही है। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आइए उनके राजनीतिक सफर पर एक नजर डालते हैं।

    Atishi Singh : शिक्षा और प्रारंभिक करियर

    • आतिशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
    • राजनीति में आने से पहले, उन्होंने आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में शिक्षक के रूप में काम किया और शिक्षा सुधारों में सक्रिय रहीं।

    Atishi Singh : राजनीति में शुरुआत कैसे हुआ ?

    आतिशी ने 2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। 2015 से 2018 तक, उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में काम किया।

    Atishi Singh : चुनावी सफर।

    • 2019 में, उन्होंने पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें गौतम गंभीर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
    • 2020 में, उन्होंने कालकाजी विधानसभा सीट से चुनाव जीता और विधायक बनीं।

    Atishi Singh : मंत्री से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

    • 2023 में, आतिशी ने दिल्ली सरकार में मंत्री का पद संभाला और शिक्षा, PWD सहित कुल 13 मंत्रालयों का कार्यभार संभाला।
    • 2024 में, अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद, आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया।
  • CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक्साइज पॉलिसी घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई और शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उसके बाद शनिवार को केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने और बजरंगबली का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इसके बाद केजरीवाल आज आप कार्यालय पहुंच कार्यकर्ताओं को संबोधित कर दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का बड़ा ऐलान किया।

    उन्होंने कहा, ‘मैं दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। मैं और मनीष सिसौदिया जनता के बीच जायेंगे। दिल्ली विधानसभा भंग नहीं होगी। मेरी जगह कोई और मुख्यमंत्री आएगा। यह भी कहा बीजेपी एक और नया फॉर्मूला बनाया है। जहां भी वे चुनाव हारते हैं, वहां के मुख्यमंत्री को फर्जी मामले दर्ज करके गिरफ्तार कर लेते हैं और उनकी सरकार गिरा देते हैं। इन्होंने सिद्धारमैया, पिनाराई विजयन, ममता दीदी पर केस कर रखें हैं। ये एक विपक्ष के मुख्यमंत्री को नहीं छोड़ते सभी पर फर्जी केस करके जेल में डालते हैं और सरकार गिरा देते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा, मैं देश के सभी गैर-भाजपा मुख्यमंत्रियों से अनुरोध करना चाहता हूं कि अब अगर प्रधानमंत्री झूठे मामले में जेल भेजते हैं तो इस्तीफा न दें। किसी भी हालत में इस्तीफा न दें, जेल से सरकार चलाएं। ऐसा नहीं है कि हम पद के लालची हैं, क्योंकि हमारे लिए हमारा संविधान महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र को बचाए रखना महत्वपूर्ण है। इतने भारी बहुमत से चुनी हुई सरकार को आप जेल में डाल देंगे और इस्तीफा देने को कहेंगे।

    उन्होंने कहा मैं ईमानदार हूं, तो मुझे बड़ी संख्या में वोट दें। मैं चुने जाने के बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। चुनाव फरवरी में होने हैं। मैं मांग करता हूं कि नवंबर में महाराष्ट्र चुनावों के साथ चुनाव कराए जाएं। चुनाव होने तक पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री होगा। अगले 2-3 दिनों में विधायकों की बैठक होगी, जिसमें अगले मुख्यमंत्री का फैसला होगा।

  • मंदिर के पुजारी की गर्दन पर कुल्हाड़ी रख चोर भगवान की प्रतिमा के मुकुट लेकर भागे

    Stealing God Crown : विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर ग्यारसपुर में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि के बीच तीन प्राचीन मंदिरों में चोरी हो गई। यहां के श्री बांकेबिहारी जी मंदिर में देर रात चोर घुसकर भगवान की चांदी का मुकुट लेकर फरार हो गए। मंदिर के पुजारी आनंद स्वरूप महाराज ने बताया कि चोरों ने उनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी रखकर मंदिर की चाबी ली और लड्डू गोपाल का मुकुट चुरा कर भाग गए।

    मानसरोवर घाट पर प्रसिद्ध राम जानकी मंदिर है, जहां माता जानकी और भगवान लक्ष्मण जी और लड्डू गोपाल विराजमान हैं। वहीं सामने हनुमान जी की विशाल प्रतिमा है, उनके सिर पर भी चांदी का मुकुट था, वह भी चोर ले गए। इसके अलावा पहाड़ी पर विराजमान मां बिजासन देवी मैया के गर्भगृह की ताले भी टूटे मिले है।

    पुजारी ने बताया कि उन्होंने तीन चोरों को देखा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ग्यारसपुर में इस तरह की यह पहली घटना देखी गयी है।जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी मंदिरों का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। ग्यारसपुर थाना प्रभारी सीमा राय ने बताया कि तीन मंदिरों में चोरी हुई है। डॉग स्क्वायड, एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है।

  • MP में कॉलेजों के छात्र करेंगे सफाई, खुद लेंगे शपथ और 100-100 लोगों की बनायेंगे टीम

    Swachhata Abhiyan : मध्य प्रदेश के महाविद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए छात्र हर सप्ताह दो घंटे सफाई करेंगे। यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें छात्रों को कॉलेज परिसर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों की भी सफाई करनी होती है। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत छात्र साल में 100 घंटे न सिर्फ खुद सफाई करेंगे, बल्कि एक ग्रुप भी बनाएंगे, जिससे 100 लोग जुड़ेंगे। 17 सितंबर को विद्यार्थियों को हर सप्ताह दो घंटे सफाई करने की शपथ दिलाई जाएगी।

    इसके बाद छात्र 100 अन्य लोगों को प्रतिज्ञा सुनाएंगे और 100 अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे। इसके लिए 15 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं। इसकी नींव महात्मा गांधी के प्रस्ताव पर रखी गई थी। इसमें विद्यार्थी शपथ लेंगे कि स्वच्छता के लिए सजग रहूंगा, समय दूंगा। हर वर्ष सप्ताह में दो घंटे सफाई को दूंगा। दूसरे 100 लोगों को भी 100 घंटे श्रमदान की शपथ दिलाऊंगा, न गंदगी करूंगा न करने दूंगा। गांव-गांव, गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा।

    महाविद्यालयों में स्वच्छता विषय पर कार्यशाला, रैली, विमर्श, संगोष्ठी,व्याख्यान, पेटिंग्स, क्विज, काव्यपाठ की प्रतियोगिताएं होंगी। 18 सितंबर से एक अक्टूबर तक कालेज परिसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों, बाजार आदि सार्वजनिक स्थलों पर विद्यार्थियों की टीम साफ-सफाई करेगी। इसमें नदी, तालाब, सरोवर आदि की सफाई कर स्वच्छता का संदेश देने विद्यार्थियों की टीम पहुंचेंगी। दो अक्टूबर को महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे।

  • PM आवास पर नए सदस्य के आने पर भव्य स्वागत, विडियो वायरल

    PM Narendra Modi के आवास पर एक नए सदस्य का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है। इस नए सदस्य के आने से पीएम आवास का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। इस वीडियो में उनकी नए सदस्य के प्रति कितनी भावनाएं और स्नेह है वह व्यक्त किया है।

    बछड़े का नाम क्यों रखा ‘दीपज्योति’

    प्रधानमंत्री ने शनिवार को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास नंबर 7 पर एक नवजात बछड़े का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा, “हमारे शास्त्रों में कहा गया है – ‘गाव: सर्वसुख प्रदा:’।” इस बछड़े के माथे पर अद्वितीय निशान है, जो देखने में रोशनी की किरण जैसा प्रतीत होता है। जिसके कारन प्रधानमंत्री ने बछड़े का नाम ‘दीपज्योति’ रखने का निर्णय लिया है।

  • बुजुर्ग की जमीन हड़पने के मामले में तहसीलदार सस्पेंड, संलिप्त के खिलाफ मामला दर्ज

    Fraud News : जबलपुर में तहसीलदार की मिलीभगत से एक महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने धोखाधड़ी कर दूसरे की जमीन अपने पिता के नाम कर दी। इस मामले में तहसीलदार हरिसिंह धुर्वे समेत कई अन्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ विजय नगर थाने में कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

    कैसे 1.1 हेक्टेयर जमीन पांडेय की जगह चौबे की हो गई?

    यह पूरा मामला पनागर क्षेत्र के रैगवां की बेशकीमती 1.1 हेक्टेयर जमीन के फर्जीवाड़े से जुड़ा है। जिसमें तहसीलदार कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करने वाली महिला दीपा दुबे ने तहसीलदार हरिसिंह धुर्वे, पटवारी जोगेंद्र पीपरी और अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन मालिक शिवचरण पांडेय का नाम सरकारी दस्तावेजों से हटा दिया और जमीन अपने पिता श्याम नारायण चौबे के नाम कर दी।

    तहसीलदार गिरफ्तार अन्य की तलाश

    यह जमीन पिछले 50 वर्षों से राजस्व अभिलेखों में शिवचरण पांडे के नाम पर दर्ज है। उनके पास अभी भी संपत्ति का भौतिक कब्ज़ा है।इस संबंध में कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसडीएम आधारताल शिवाली सिंह ने अधिकारियों के खिलाफ जांच करवाई और तहसीलदार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया। वहीं पुलिस ने तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • लोक शिक्षण संचालनालय के बाबू को 25 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

    MP News : लोकायुक्त ने भोपाल के लोक शिक्षण संचालनालय में कार्यरत एक बाबू विश्वराज सिंह बेस सहायक ग्रेड 3 को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरियादी विक्रम सिंह को बैरसिया से अन्य जगह ट्रांसफर करने की धमकी देकर 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त से की और जांच के बाद रिश्वतखोर को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई।

    बाबू रिश्वत लेते कैसे हुआ गिरफ्तार?

    उसने पुलिस के कहने पर आरोपी को रिश्वत की रकम किश्तों में देने के लिए तैयार हो गया। उसके बाद 13 सितंबर को आरोपी ने प्रार्थी को 25 हजार रुपये लेकर अपने कार्यालय बुलाया। उसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया और आज 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

  • RGPV के कुलपति होंगे राजीव त्रिपाठी, राज्यपाल ने जारी किया आदेश

    RGPV New Vice-Chancellor : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में राजीव त्रिपाठी को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राजीव त्रिपाठी को 4 साल के लिए कुलपति बनाया गया है। उनकी नियुक्ति का यह आदेश राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने जारी किया है।

    देखें जारी आदेश

    भोपाल की आरजीपीवी यूनिवर्सिटी में 200 करोड़ रुपये के एफडीआई घोटाले के मामले में सरकार ने तत्कालीन कुलपति को हटा दिया है। इस विश्वविद्यालय में हुए घोटाले की जांच अभी भी जारी है। इस घोटालों के बीच राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया।