Skip to main content

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया 3000/रुपए वेतन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई बल्ले-बल्ले, सरकार ने बढ़ाया वेतन और रिटायरमेंट पर मिलेगा सवा लाख रुपये

June 12, 2023

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को लाड़ली बहना योजना की पहली किश्त देने के बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा एलान किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है आगामी चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। मध्यप्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा दिया है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 13000 रुपए का मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सहायिकाओं का भी मानदेय बढ़ा है।

आपको बता दें कि इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने के लिए पिछले साल नवरात्रि के समय खूब हड़ताल किया था जिसका फल उनको अभी मिल रहा है। सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3000 और सहायिक के मानदेय में 1500 रुपए की वृद्धि करने की घोषणा की है। इस संबंध में महिला बाल विकास विभाग की ओर से वित्त विभाग को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है, इसके चलते उम्मीद जताई जा रही है बहुत जल्द आदेश जारी हो सकते है।

2005  में था 500 रुपये महीना 

शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पिछले वर्षों की स्थिति को याद दिलाते हुए कहा कि 2005 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन सिर्फ 500 रुपए था। उसके बाद 2008 में बढाकर इसे 1500 किया गया उसके बाद साल 2018 में कार्यकर्ता का मानदेय 10 हजार रुपए किया गया था। गौर किया जाय तो यह सारी बढ़ोतरी चुनावी वर्षों में ही की गई है। इस साल भी चुनावी साल के चलते वेतन बढ़कर अब 13 हजार रुपये कर दिया गया है। 

रिटायरमेंट के बाद मिलेंगे 1 लाख 25 हजार 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  इतने साल सेवा करने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आखिर में कुछ नहीं मिलता इसलिए में आज मेरी बहनों को उनके रिटायरमेंट पर 1 लाख 25 हजार रुपए की राशि और आँगनबाड़ी सहायिका को 1 लाख रुपए की राशि दिया जाएगा।आंगनवाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा।

स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा भी मिलेगा 

मध्यप्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सिर्फ वेतन ही नहीं बढ़ाया बल्कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। इस बीमा की राशि सरकार ने 5 लाख रुपए बताया है। जिसे लेकर वहां मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका  ख़ुशी की लहर दौड़ गयी। 

लाड़ली बहना योजना में शामिल 

जी हाँ दोस्तों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई की हम लोग गांव-गांव महिलाओं के घर गए और फॉर्म भरने के लिए जागरूक किया महिलाओं को ग्राम पंचायत लाए, जिला स्तर पर केवाईसी करवाया उसके बाद भी हमें उसका कुछ नहीं मिला इसलिए सरकार ने उनको भी लाड़ली बहना योजना के लाभ से जोड़ दिया है। मतलब की हर महीने 1000 रुपये अलग से खाते में जमा होगा। मतलब 13000 वेतन के साथ 1000 रुपये बहना योजना की तरफ से लाभ मिलेगा।  मध्यप्रदेश में लगभग 1 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हैं जिसको सरकार द्वारा इस नए योजना का लाभ मिलेगा। 

वेतन बढ़ने के बाद भी नाखुश दिखी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भले ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं का वेतन बढ़ा दिया हो परन्तु वे इससे संतुष्ट नजर आयी। अपना कल के प्रवक्ता अनुज त्रिपाठी ने जब एक कार्यकर्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारी मांग सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय और आंगनबाड़ी सहायिकाओं 10 हजार रुपये महीने वेतन की मांग थी कहा कि यह वेतन बहुत कम है। 

दोस्तों आपकी नज़रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए प्रतिमाह कितनी वेतन राशि होनी चाहिए आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद। Readmore 

Popular posts from this blog

Nagar Nigam Rewa Ward Parshad WhatsApp mobile Number

 नगर निगम रीवा के अंतरगत सभी 45 वार्ड पार्षद के मोबाइल नंबर नीचे दिये गए है  नीचे दिए गए वार्ड पार्षद के नाम व मोबाइल नंबर पिछले पंचवर्षीय 2015 से 2021 तक के लिए है name CONTACT address Parshad Mr. Mohanlal Cole 9589460381 ward 1 Parshad Mr. Kshitijamani Tripathi ward 2 Parshad Mr. Gonvid Shukla 9425332988 ward 3 Parshad Mrs. Sanju Cole 8119044543 ward 4 Parshad Mrs. Sudha Singh 9179611640 ward 5 Parshad Mrs. Asha Singh 9424778252 ward 6 Parshad Mr. Shivdutt Pandey 9993619914 ward 7 Parshad Mr. Ramakant Pandey 9229452043 ward 8 Parshad Mr. Satish Singh 9039843829 ward 9 Parshad Mrs. Amita Singh 9229605276 ward 10 Parshad Mr. Sajjan Patel 9287004289 ward 11 Parshad Mr. Vinod Sharma ward 12 Parshad Mrs. Namrata Singh ward 13 Parshad Mrs. Rupa Jaiswal 9424623414 ward 14 Parshad Mr. Ashok Patel ward 15 Parshad Mrs. Savita Dwivedi ward 16 Parshad Mr. Ajay Mishra, "Baba" 9425184549 ward 17 Parshad Mrs. Vandana Singh...

रीवा जिले के सभी विधायकों के मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर ईमेल आईडी - Mobile Number, Whatsapp Number, Email Id of All MLA Of Rewa District

श्री दिव्यराज सिंह विधायक - सिरमौर  रीवा, का मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर, ईमेल आईडी, कार्यालय का पता स्थाई पता -  सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह जी का स्थाई पता- (1)किला रीवा, उपरहटी, जिला - रीवा (म.प्र.) (2) कार्यालय पीली कोठी, होटल राज विलास, पीली कोठी, रीवा (म.प्र.) सिरमौर विधायक दिव्मोयराज सिंह का व्बाहाट्इसएप मोबाइल नंबर  - 8120866999  सिरमौर विधायक दिव्ईयराज सिंह का ईमेल आईडी -मेल- divyaraj.singh@mpvidhansabha.nic.in सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के ऑफिस का पता - यक विश्राम गृह, खण्ड-2, कमरा नं. 67-68, भोपाल. श्री केपी त्रिपाठी विधायक- सेमरिया रीवा, का मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर, ईमेल आईडी, कार्यालय का पता स्थाई पता -  सेमरिया विधायक के पी त्रिपाठी का स्थायी पता - एल.आई. जी 3/20/523, 524 अरूण मार्ग नेहरू नगर जिला-रीवा (म.प्र.)  सेमरिया विधायक के पी त्रिपाठी का whatsapp मोबाइल - 9827265178, 9755619660  सेमरिया विधायक के पी त्रिपाठी का ई-मेल-kp.tripathi@mpvidhansabha.nic.in सेमरिया विधायक के पी त्रिपाठी का ऑफिस पता - विधायक विश्राम गृह, खण्ड-1, कमरा न...