Skip to main content

APS Rewa vacancy retirement news May 2023

अवधेश प्रताप सिंह विवि में चपरासी से लेकर इन बड़े पदो पर भर्ती, आपके पास भी मौका...

By ratnesh Tiwari Rewa, 5 May 2023

रीवा। अवधेश प्रताप विश्वविद्यालय में नियमित तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति होनी है। करीब 32 वर्ष बाद विश्वविद्यालय में यह नियुक्ति प्रक्रिया होने जा रही है। इस नियुक्ति प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय ने आरक्षण रोस्टर तैयार कर लिया है, जिस पर विश्वविद्यालय ने दावा-आपत्ति मांगी है। इस बाबत विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है। जारी सूचना के अनुसार रोस्टर में दावा-आपत्ति करने किसी भी व्यक्ति या संस्था को 15 दिन का समय दिया गया है। नियत अवधि के उपरांत प्राप्त आपत्तियों पर विश्वविद्यालय विचार नहीं करेगा। बहरहाल, प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद विश्वविद्यालय माह के आखिरी तक विज्ञापन सूचना जारी कर सकता है।
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में 62 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया आरम्भ होनी है। यदि समय पर यह नियुक्ति प्रक्रिया सम्पन्न हो जाती है तो विश्वविद्यालय को एक बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि इसके पहले विश्वविद्यालय में आखिरी बार वर्ष 1989 में नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में बैकलॉग के पदों पर भर्ती हुई। इस अवधि में सामान्य पदों को न भरने पर विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की बेहद कमी हो गई, जिसके चलते छात्रों के काम आये दिन विश्वविद्यालय में प्रभावित होते आ रहे हैं। हालांकि कर्मचारियों की कमी से निपटने विश्वविद्यालय वैकल्पिक रास्ता निकालता रहा है परंतु इससे विश्वविद्यालय कार्यप्रणाली में कोई बड़ा सुधार नहीं आया।
 


सभी पदों पर होगी सीधी भर्ती
बताते हैं कि विश्वविद्यालय ने 32 वर्ष पूर्व जब नियमित नियुक्ति की थी, उसके बाद 1990 में मप्र शासन ने विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की शक्तियां कम कर दी। लिहाजा विश्वविद्यालय अपने स्तर पर कोई नियमित नियुक्ति नहीं कर पाया। अब मप्र शासन की अनुमति मिलने पर विश्वविद्यालय ने अब सीधी भर्ती करने संबंधी कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।

 


शैक्षणिक अर्हता व मापदण्ड हुए तय
जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय में पुस्तकालय सहायक वर्ग-1, 2, उप पुस्तकालयाध्यक्ष, सहायक गं्रथपाल, प्रोग्रामर, पीटीआई, कैटलागर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर, वरिष्ठ तकनीकी सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन, भृत्य, स्वीपर आदि पदों पर भर्ती होनी है। सबसे ज्यादा 19 निम्न श्रेणी लिपिक के पदों पर विश्वविद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। संबंधित पदों के लिए शैक्षणिक अर्हता समेत अन्य मापदण्ड तय कर लिये गए हैं।
Readmore