Skip to main content

All India Kvs Admission Open Notice - केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली, प्रवेश सूचना 2022-23

 केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली, प्रवेश सूचना 2022-23




शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 28.02.2022
प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 21.03.2022 सांय 7:00 बजे तक किया जा सकेगा। प्रवेश संबंधित विवरण वैबसाइट और
Android मोबाइल ऐप दोनों के माध्यम से https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है।
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 1 में ऑनलाइन प्रवेश के लिए आधिकारिक Android मोबाइल ऐप
https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/apps/ पर उपलब्ध है। ऐप डाउनलोड करने और इंस्टॉल करने के निर्देश
उपरोक्त URL पर उपलब्ध होंगे। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे पोर्टल और ऐप का उपयोग करने से पहले निर्देशों का
सावधानी से पालन करें।
कक्षा दो एवं दो से ऊपर कि कक्षाओं में स्थान रिक्त होने पर ही प्रवेश के लिए पंजीकरण दिनांक 08.04.2022 प्रातः 8:00
बजे से दिनांक 16.04.2022 सांय 4:00 बजे तक (ऑफलाइन मोड) द्वारा किया जा सकेगा।
के.वि.सं. वैबसाइट (https://kvsangathan.nic.in) पर उपलब्ध समय सारणी के अनुसार कक्षा XI के लिए आवेदन
प्रपत्र संबन्धित विद्यालय की वैबसाइट पर डाउनलोड हेतु उपलब्ध होगा।
सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2022 से होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण के.वि.सं. के प्रवेश
दिशा-निर्देश के अनुसार किया जाएगा (https://kvsangathan.nic.in)। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए
अभिभावक संबंधित केन्द्रीय विद्यालय/मुख्यालय की वैबसाइट देखें।
वर्तमान में COVID-19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सक्षम अधिकारी (केंद्र/राज्य/स्थानीय) द्वारा जारी स्वास्थ्य
संबंधी निर्देशों की अनुपालना में अभिभावकों से अनुरोध है कि वे विद्यालय में जाकर भीड़ एकत्रित न करें। प्रवेश संबंधी सभी
सूचनाओं की जानकारी, पंजीकरण प्रपत्र प्राप्त करने के लिए विद्यालय/मुख्यालय की वैबसाइट निरंतर देखें। कक्षा दो एवं दो
से ऊपर की कक्षाओं के लिए पूर्णतः भरा हुआ पंजीकरण प्रपत्र स्कैन कर संबन्धित विद्यालय की ई मेल पर प्रेषित करें।
प्राचार्य द्वारा विद्यालय में बुलाए जाने पर निर्धारित समय अंतराल में ही प्रवेश प्रभारी/प्राचार्य से संपर्क करें।




Popular posts from this blog

All India Government Job list September 2024

All India job alert September 2024 India Post GDS Vacancy 2024: भारतीय डाक विभाग द्वारा 44228 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर निकली भर्ती! India Post GDS Vacancy 2024 का नोटिफिकेशन  भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक के पदो पर जारी  कर दिया गया है। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के आधार पर इस बार इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी ग्रामीण डाक सेवक के  44228 पदो पर आयोजित  होगी। डाक सेवक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2024  का पूर्ण नोटिफिकेशन 15 जुलाई 2024 को ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। डाक सेवक के रूप में करियर बनाने वालों के लिए बड़ी अपडेट के साथ खुशखबरी आ चुकी है। ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए  Online Apply, Last Date, Eligibility Criteria  की संपूर्ण जानकारी यहां पर दी गई है। अन्य जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं। UP 10th Pass Vacancy UP 12th Pass Vacancy UP Graduate Vacancy UP Post Graduate Vacancy India Post GDS Bharti 2024 विभाग का नाम भारतीय डाक विभाग पद का नाम जीडीएस कुल पद 44228 सैलरी विभागीय नोटिफिकेशन देखें आव

Govt shiksha ( bed ) mahavidyalaya Rewa 2022

शासकीय शिक्षा महाविद्यालय रीवा ( shaskiya Shiksha Mahavidyalaya Rewa ) सम्मिलित जिले - रीवा, सतना, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, सीधी, सिंगरौली महाविद्यालय के प्राचार्य  - डॉ आर एन पटेल,  प्राध्यापक   - डॉ पी एन मिश्र, डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ. सुनील तिवारी, डॉ नागेंद्र सिंह तिवारी, डॉ कृष्णा सिंह, डॉ दीपा अग्निहोत्री,डॉ अल्पना सिंह गहरवार,श्रीमती गीता पाली वाल,श्री मती माया मिश्र, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला,   डॉ हरिश्चंद्र द्विवेदी  LIST OF GOVT BED COLLEGE IN MP