Skip to main content

PM KISAN - सम्मान निधि योजना के तहत हितग्राहियों को 10वी किश्त का भुगतान 01 जनवरी को

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 01 जनवरी 2022 को दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत हितग्राहियों को 10 वी किश्त का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जायेगा। कार्यक्रम का प्रसारण डीडी किसान/डीडी नेशनल एवं वेबकास्ट pmindiawebcast.nic.in के माध्यम से किया जायेगा। Shajapur कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने उक्त जानकारी देते हुए आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, सचिवों सहित मैदानी स्तर के शासकीय सेवकों को वेबकास्ट लिंक के माध्यम से कार्यक्रम देखने का अनुरोध किया है।